खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पूर्व IPS शिवदीप लांडे करेंगे राजनीति में प्रवेश: मंगलवार को करेंगे प्रेस वार्ता, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

बिहार में ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर आईपीएस शिवदीप लांडे ने अपने दमदार एक्शन और ईमानदार छवि से जनता के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी कार्यशैली न सिर्फ अपराधियों के लिए खौफ बन गई, बल्कि जनता के लिए भरोसेमंद सुरक्षा की गारंटी भी बनी…

 

भिलाई@अमित प्रसाद सोनी। पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे के बाद, हर जगह एक ही सवाल था कि आखिर उन्होंने क्यों इस्तीफा दिया और अब वह क्या करने वाले हैं. तो अब इस सवाल का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार 08 अप्रैल को शिवदीप लांडे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वयं इसकी जानकारी देंगे। पूर्व आईपीएस ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर लिखा है कि “कल प्रेस वार्ता में अपने राजनैतिक निर्णय की घोषणा करने आप सभी के समक्ष आ रहा हूं…”

इस पोस्ट के बाद जैसे उनके फेसबुक पर कमेंट्स के माध्यम से सुझाव और बधाई की बाढ़ सी आ गई है। उनके चाहने वाले लगातार अपने सुझाव और बधाई दे रहे है। पिछले साल 19 सितंबर को पूर्णिया आइजी रहते उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। इससे संबंधित पत्र पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था, जिसके बाद उनको आवेदन पर विचार किया जा रहा था। मुख्य सचिव के माध्यम से उनका इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था जहां इसे मंजूरी दे दी गई थी।

ज्ञात हो कि 5 साल बाद बिहार में एक बार फिर से चुनावी रणभेरी बजने वाली है। एनडीए की नीतीश सरकार का कार्यकाल कब तक है। बिहार की वर्तमान यानी नीतीश सरकार का कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू हुआ था। नीतीश सरकार का कार्यकाल इस साल यानी 2025 में 22 नवंबर तक है। जाहिर है कि इससे पहले चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि सितंबर से अक्टूबर के बीच आचार संहित लग जाएगी। माना ये भी जा रहा है कि अक्टूबर से नवंबर के शुरुआती हफ्ते के बीच वोटिंग और मतों की गिनती संपन्न कराई जा सकती है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे मंगलवार को प्रेस वार्ता क्या घोषणा करते है, वह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी को ज्वॉइन करके करते है या खुद की पार्टी बनाएंगे या निर्दलीय मैदान में उतरेंगे? चर्चा का विषय यह भी है कि आखिर किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे? वहीं खबर ये भी है कि मुंगेर से लड़ने की चर्चा जोरो पर है।

बस कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएंगी और यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव बड़ा रोमांचक होगा।

आपको बता दे कि शिवदीप लांडे 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर सितंबर 2024 में इस्तीफा दे दिया था, इस्तीफा देने से पहले वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस- एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई के रूप में सेवारत थे। इससे पहले, उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने कैरियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की।

आईपीएस की नौकरी छोड़ने के साथ ही पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने युवा टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया था. इसकी शुरुआत उन्होंने मुंगेर से की इसके पीछे की वजह ये है कि मुंगेर जिले से उन्होंने बतौर आईपीएस अपने पुलिस कैरियर की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए मुंगेर ही भेजा गया था. जब उन्होंने आईपीएस पद से इस्तीफा दिया तो अटकलें लगने लगी थी कि वह पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे और अब वह सच होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button