दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय बिलासपुर प्रवास पर, नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से युवाओं का करवा रहे ऑनलाइन पंजीयन

भिलाई। प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवमतदाता युवाओं से भेंट की एवं 25 जनवरी को आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से उनका ऑनलाइन पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर के तीन मंडलों में एवं कालेज छात्रों से संवाद कर उन्हें आमंत्रित किया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 जनवरी को एक साथ देश के 5000 स्थानों पर नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत भाजयुमो द्वारा मुझे बिलासपुर का विस्तारक नियुक्त किया गया है

जिसके तहत बिलासपुर के पूर्व, पश्चिम एवं मध्य मंडल में नवमतदाताओं से भेंटकर उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया एवं सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से सभी का ऑनलाइन पंजीयन कराया। उन्होंने एसबीटी कालेज का भी भ्रमण किया और छात्रों से भेंटकर उन्हें संवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button