खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर, 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम दौरे के दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 14 अप्रैल को असम जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 10 हजार से अधिक कलाकार शामिल होंगे. इसे गिनीज बुक में दर्ज किया जाएगा. इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे. इस दौरान करीब 10 हजार से ज्यादा कलाकारों रिहर्सल कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरा के दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी राज्य में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल और शिवसागर के रंग घर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी शुक्रवार को करीब 12 बजे गुवाहटी पहुंचेंगे. वो यहा के एम्स गुवाहाटी जाएंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वो तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी दोपहर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर वो गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे. फिर शाम 5 बजे वो बिहू नृत्य कार्यक्रम के लिए सरसजई स्टेडियम पहुंचेंगे. इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मंत्री पीजूस हजारिका समेत कई राज्य सरकार के मंत्री रहेंगे. इसमें असम से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों, राज्य के पद्म पुरस्कृत विभूतियों, समाज सेवियों को भी इसमें बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button