खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कलाई पर बंधेगी दरभंगा के राधा की राखी, 51 महिलाओ का हुआ चयन, जानें क्यों है स्पेशल

इस साल PM मोदी की कलाई पर बिहार के दरभंगा जिले की राधा राखी बांधेंगी। बता दें कि ये राखी खुद राधा देवी ने ही बनाई है। ये राखी सामान्य राखियाें से अलग है…

नईदिल्ली (ए)। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन करीब आ रहा है। पूरे देश में बहनें अपने भाइयों की कलाईं पर राखियां बांधेगीं। इसी बीच खबर आ रही की इस बार पीएम मोदी की कलाई पर खास तरह की राखी बांधी जाएगी। ये राखियां बाजार में बिक रही राखियों से अलग हैं। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के कलाई पर दरभंगा जिले के राधा झा राखी बंधेगी। इसके लिए राधा देवी अपने परिजन के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस बात की सूचना मिलने के बाद राधा देवी के मकरंदा गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को लेकर गांव के लोग लगातार राधा झा को बधाई दे रहे है।

बता दें कि राधा देवी दरभंगा जिले के खादी भंडार, रामबाग में कामगार हैं। दरअसल, राधा झा दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गांव निवासी नरेश झा की पत्नी हैं। नरेश झा भी मकरंदा में ही खादी कामगार हैं। राधा झा ने कहा कि मैं पिछले 8 वर्षों से खादी भंडार से जुड़ी हुई हूं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी बनाई राखी प्रधानमंत्री अपनी कलाई पर बांधेंगे। मुझ जैसी सामान्य महिला को यह मौका मिलना साबित करता है कि खादी प्रधानमंत्री के दिल के कितने करीब है। बता दें कि ये राखी सामान्य राखियों से एकदम अलग है।

राधा देवी ने बताया कि ये राखी दरभंगा स्थित खादी भंडार, रामबाग में बनाई गई है। यह पूरी तरह इको फ्रेंडली है। इस राखी को बनाने में घास का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसे बांधने वाली डोर को खादी के धागे से बनाया। इस राखी को फेंकने पर जमीन में पौधे उगेंगे।

वहीं रामबाग स्थित खादी भंडार के प्रबंधक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर देशभर के खादी भंडार की 51 चयनित महिला कामगारों का चयन किया गया है। उसी क्रम में पटना राज्य कार्यालय से निर्देश मिला कि पीएम मोदी के लिए राखी तैयार करना है। इसके बाद राखी बनाने की जिम्मेदारी राधा झा को दिया गया। जब इस बात की जानकारी राधा झा को लगी कि उन्हें पीएम के लिए राखी बनानी है तो वह खुशी से झूम उठी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button