खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मकर संक्रांति पर गायों को चारा खिलाया, पोंगल समारोह में अपनी शॉल बच्ची को दी उपहार

यह पहला मौका नहीं कि जब पीएम मोदी का गौ प्रेम सबके सामने आया हो। इससे पहले पिछले साल वारंगल शहर में भद्रकाली मंदिर में गौ सेवा करते हुए पीएम मोदी को देखा गया था…

नईदिल्ली (ए)। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया। जिसको लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रिया सामने आई हैं। गायों के बीच घास खिलाते हुए पीएम मोदी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। यह पहला मौका नहीं कि जब पीएम मोदी का गौ प्रेम सबके सामने आया हो। इससे पहले पिछले साल वारंगल शहर में भद्रकाली मंदिर में गौ सेवा करते हुए पीएम मोदी को देखा गया था।

पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव से मिलने उनके पिता सूर्य देव आते हैं।बीतस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी गुड और घास को बड़े प्रेम से गाय को खिला रहे हैं। इस दौरान गायों का झुंड पीएम मोदी के आस-पास दिखाई दे रहा हैं। कभी साथ बैठक तो कभी घास में घास लेकर पीएम मोदी गायों को चारा दे रहे हैं।

पोंगल समारोह में पीएम मोदी ने उपहार में दिया शॉल
केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में पीएम मोदी ने शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली एक बच्ची को पीएम मोदी ने अपना ही शॉल उपहार में दे दिया। कार्यक्रम में एक युवा गायक ने प्रस्तुति दी। जिसके बाद गायिका ने पीएम मोदी के पैर छुए, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें अपना शॉल ही इनाम के तौर पर दे दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कि देश में कल लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मान रहे हैं और कई लोग कल मनाएंगे। मैं देशवासियों को इन त्योहारों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें अपने परिजनों के साथ पोंगल मनाने का मन कर रहा है। उन्होंने कहा, आप सभी को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पवित्र अवसर पर मैं कामना करता हूं कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और संतुष्टि आए। आज, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिजनों के साथ पोंगल मना रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button