खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

BCCI ने टी20 विश्वकप को लेकर बनाया खास प्लान, इन खिलाड़ियों को आईपीएल के बीच में ही जाना होगा न्यूयॉर्क

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ खिलाड़ियों को पहले न्यूयॉर्क भेजा जा सकता है. उन खिलाड़ियों को पहले न्यूयॉर्क भेजा जा सकता है जिनकी टीमें आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रहेंगी…

नईदिल्ली (ए)। इस साल जून में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करेगा. इस टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से होगा. जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा. वहीं, इस टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. बहरहाल, इसके लिए बीसीसीआई खास प्लान पर काम कर रहा है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ खिलाड़ियों को पहले न्यूयॉर्क भेजा जा सकता है. उन खिलाड़ियों को पहले न्यूयॉर्क भेजा जा सकते है जिनकी टीमें आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी आईपीएल टीमें जो प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सकेंगी, उन टीमों के खिलाड़ियों को बीसीसीआई पहले न्यूयॉर्क भेजने पर विचार कर रही है. ताकि, ऐसे खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेहतर तैयारी का मौका मिल सके।

इन खिलाड़ियों के बाद बाकी बचे खिलाड़ी कैरेबियन आईलैंड के लिए रवाना होंगे. आईपीएल फाइनल के बाद बाकी खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए जाएंगे. यानी, आईपीएल खत्म होने से पहले कुछ खिलाड़ी रवाना हो सकते हैं, जबकि कई खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वर्ल्ड खेलने के लिए जाएंगे।

बताते चलें कि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी. भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. इन टीमों के बाद भारत टूर्नामेंट में अमेरिका और कनाडा के खिलाफ खेलेगी. इन ग्रुप-स्टेज मैचों के बाद सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button