दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रार्थी से 1.60 लाख के एवज में 22 लाख रुपए का डिमांड करने वाला आरोपी सूदखोर गिरफ्तार: 11 चेकबुक, इकरारनामा, साहूकारी लायसेंस जप्त

दुर्ग। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन/निर्देशन में दुर्ग जिले में लगातार सूदखोरी के खिलाफ अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 27.01.2026 को थाना पदमनाभपुर मे प्रार्थी के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के द्वारा अपना स्वास्थ खराब होने से आरोपी हरीश पारख से पैसों की आवश्यकता होने पर 1,60,000 रू लिया था।

उक्त उधार लिए गए रकम के एवज में 10 प्रतिशत ब्याज वसूल करता था, नही देने पर राशि दुगुना करता था। उक्त उधार के रूप में लिए गए रकम को प्रार्थी के द्वारा आरोपी को 3,20,000 रू उधारी एवं ब्याज का रकम वापस किया जा चुका है।

किन्तु आरोपी के द्वारा अवैध तरिके से प्रार्थी के स्टेट बैंक शाखा के 11 चेक में हस्ताक्षर करवाकर 22 लाख रूपये का मांग करने लगा जो प्रार्थी आरोपी के धमकी और अवैध वसूली से तंग आकर थाना पदमनाभपुर में आरोपी हरीश पारख के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना मे अप० क0 89/2026 घारा 296,351(2), 308 (2) बीएनएस एवं 04 कर्जा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी हरीश पारख को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि प्रार्थी को 1,60,000 रु उधारी रकम देकर प्रार्थी से 11 खाली चेक में हस्ताक्षर करवाकर 22 लाख रूपये का मांग करना एवं इकरारनामा बनवाना स्वीकार करने पर 29.01.2026 को आरोपी हरीश पारख को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश किया जाता है।

आरोपी:- हरीश पारख पिता स्व मोहन लाल पारख उम्र 60 वर्ष पता hig 1/79 न्यू बोरसी, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button