दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रॉपर्टी टैक्स जांच प्रतिवेदन में स्पैरो कंपनी पाई गई दोषी,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लगाई जमकर फटकार

दुर्ग। नगर पालिक निगम प्रॉपर्टी टैक्स के मामले को लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा गड़बड़ी के स्वरूप संबधित दस्तावेज सौंपा था,उसके बाद मामले की जांच के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शिकायत के बाद तत्काल इस संबंध में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा दिनाँक 27 जून 2023 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।

मामला नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के पुलगांव वार्ड क्रमांक 55 से संबंधित है। बीटोबेको कार्पोशन की प्रॉपर्टी टैक्स की आईडी 5500683 वार्ड 2005-06 से वर्ष 2021-22 तक प्रॉपर्टी टैक्स 611,884 रु.का डिमांड जारी किया गया था। जिंसमे समेंकितकर यूजर चार्ज एवं शिक्षाउपकर शामिल है। उसी दिवस 1 लाख 07 हज़ार 402 रु. नगर निगम एजेंसी द्वारा वसूल की गई। उक्त राशि मे अंतर आने तथा शिकायत प्राप्त होने पर आयुक्त द्वारा जांच समिति का गठन किया गया। जिसमें स्पैरो एजेंसी को दोषी बतलाया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इस संबंध में स्पैरो कंपनी के प्रबंधन को जोरदार फटकार लगाई।साथ ही नया टेंडर जारी करने की बात कही।अंतर की राशि टोबैको कारपोरेशन से वसूल करने के लिये नोटिस जारी किया जाएगा। नगर पालिक निगम को कोई आर्थिक क्षति नही हुई है।

निगम कार्यालय से बिना जानकारी प्राप्त किये समाचार प्रकाशन किया गया है। टेंडर की प्रकिया निगम द्वारा की जा रही है। पिछले दिनों प्रॉपर्टी घालमेल के संबंध में दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button