दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन एंव कृमि मुक्ति अभियान के भिलाई चरोदा निगमकर्मियों को खिलाया गया दवा

भिलाई-3। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन एंव कृमि मुक्ति अभियान के दूसरे दिन 9085 लोगों को दवा खिलाइई गई है आज चरोदा भिलाई 3 स्वास्थ्य विभाग के दलों ने नेत्रहीन शाला के छात्र छात्राओं,नगर निगम चरोदा भिलाई 3 के अधिकारी कर्मचारी, प्रायवेट स्कूलों, शासकीय डा खूबचंद बघेल कालेज भिलाई 3, आंगनबाड़ी केंद्रों एंव बैक में पहुंच कर लोगों को हाथी पांव से बचाव की दवा एंव कृमि नाशक दवा सेवन करने दिया गया।

बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने नगर निगम चरोदा भिलाई 3 में समुदाय को जागरूक करने एक स्वास्थ्य शिक्षा के तहत वैक्टर जनित रोग फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू से बचाए लिए सभी को मच्छर दानी उपयोग करने,जमे हुए पानी को जला हुआ आइल डालने एंव शाम के समय खिड़की दरवाजे बंद करें।

फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने अपील करते हुए सहयोग देने कहा कार्यक्रम में निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर शिक्षा विभाग से डी बी शर्मा , स्कूल समन्वयक खिलेश वर्मा, आर विश्वास, ए. दत्ता जे डी मानिकपुरी उषा वर्मा पी स्वामी एंव मितानिनों का दल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button