खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, ओलंपिक में भारत का परचम लहराने की पूरी तैयारी

नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है. उन्होंने जानिए कितने मीटर पर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता है…

भुवनेश्वर (ए)। एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहरा दिया है. ये 3 साल में पहला मौका था जब नीरज किसी डोमेस्टिक इवेंट में भाग ले रहे थे. भुवनेश्वर में हुई इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.27 मीटर का रहा. इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता था. वहां उन्होंने 88.36 मीटर पर भाला फेंक कर ओलंपिक की तैयारियों को दुरुस्त किया था. फेडरेशन कप की बात करें तो नीरज ने डीपी मनु को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है, जिनका बेस्ट थ्रो 82.06 मीटर का रहा।

बता दें कि तीसरे राउंड तक नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर चल रहे थे और उनके प्रदर्शन में काफी ढीलापन नजर आया. तीसरे राउंड के बाद नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82 मीटर का था, लेकिन डीपी मनु का बेस्ट थ्रो 82.06 मीटर का था. मगर अपने चौथे थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर की दूरी तय की, जिसे मनु अंत तक भेद नहीं पाए. डीपी मनु ने रजत पदक जीता और तीसरे स्थान पर उत्तम पाटिल रहे, जिन्होंने 78.39 मीटर का थ्रो फेंक कर कांस्य पदक जीता. भारत के नामी भाला फेंक एथलीट्स में से एक किशोर जेना की ओर से बेकार प्रदर्शन देखने को मिला, जिनका बेस्ट थ्रो केवल 75.49 मीटर का रहा।

बता दें कि नीरज चोपड़ा और डीपी मनु अपने करियर में कई बार 75 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इस कारण इंडियन एथलेटिक्स के हेड राधाकृष्णन नायर ने बताया था कि 75 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एथलीट्स को क्वालीफाइंग राउंड का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं होगी. इस कारण नीरज सीधा फाइनल राउंड में खेलते नजर आए. दूसरी ओर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए डीपीमनु को 85.5 मीटर का आंकड़ा पार करना था, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।

नीरज चोपड़ा हालांकि फेडरेशन कप के दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में दिखाई नहीं दिए. लेकिन उनके करियर के बेस्ट थ्रो की बात करें तो वह 82.27 मीटर से बहुत बेहतर है. उन्होंने जून 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर की दूरी तय पर अपना पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button