दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष ज्योति साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति साहू ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुमति, जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की अनुशंसा तथा जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा की सहमति से 4 उपाध्यक्ष, 5 मंत्री सहित जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है।

ज्योति साहू ने अपनी कार्यकारिणी में वरिष्ठ सविता श्रीवास्तव, कुमुद द्विवेदी, पिंकी सिन्हा, लक्ष्मी साहू को उपाध्यक्ष, सोनाली शिंगणे व पुष्पा पटेल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में रंजीता कौर, संगीता सिंह, शांति साहू, कल्पना शर्मा व ज्योति सेन को मंत्री बनाया है।

कार्यकारिणी में प्रीति अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व किरण थापा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह टी देव कुमारी को मीडिया प्रभारी व रश्मि अगदकर को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रचार प्रसार के लिए सुप्रीता मंगारााज को प्रभारी व टिकेश्वरी साहू को सह प्रभारी बनाया गया है।

प्रचार-प्रसार सूचना मंत्री के रूप में ईश्वरी साहू व पूजा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है तथा निर्मला राव को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में 28 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button