खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बलौदाबाजार के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने पदभार ग्रहण किया, दूसरी बार इस जिला के बने एसपी

बलौदाबाजार। दिनांक 08.02.2024 को सदानंद कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में पदभार ग्रहण किया। सदानंद कुमार इसके पूर्व भी वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिनांक 12.04.2014 से 13.06.2014 तक पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में पदस्थ रहे हैं।

चार्ज लेते ही सर्वप्रथम सदानंद कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का बैठक लिया गया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अच्छा कार्य करें, किसी भी फरियादी अथवा प्रार्थी की पूरी मदद करने की कोशिश करें।

उनके दिए गए आवेदन अथवा रिपोर्ट पर क्विक रिस्पांस कर उसका तुरंत निराकरण करें, जिससे प्रार्थी/फरियादी संतुष्ट हो एवं पुलिस के प्रति उसका भरोसा और ज्यादा मजबूत हो।

इसके साथ ही सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए मिलकर अच्छा एवं प्रभावी कार्य करने के लिए कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से जिले में अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण एवं उसकी बिक्री करने वाले दारू कोचियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए सभी प्रभारियों को हिदायत दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button