खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द: समय बचाएं और लाइन में लगने से बचें, “यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप” का करें उपयोग

रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन के हरदुआ-मझगवां फाटक के मध्य तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप दिनांक 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2024 तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल तथा दिनांक 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

समय बचाएं और लाइन में लगने से बचें,”यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप” का करें उपयोग: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है । इस शृंखला मं ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है । इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर आकर टिकट काउंटर से लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की जरूरत अब नहीं है । यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को यात्रियो का अच्छा रिस्पॉन्समिल रहा है एवं दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।

वित्तीय वर्ष 2023-24 मे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने लगभग 5 करोड़ 21 लाख यात्रियों ने यूटीएस एप्प के माध्यम से अनारक्षित टिकिट बुक किया । मार्च 2024 के महीने मे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने 43 लाख से भी ज़्यादा अर्थात 20.72 प्रतिशत से भी अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकिट बूकिंग यूटीएस एप्प के माध्यम से भी जो की पूरे भारतीय रेलवे मे सर्वाधिक रही।

यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथसीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है । यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं । इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्टेशन से दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके दायरे को बढ़ाकर 25 किमी भी कर दिया गया है, अर्थात यात्रीगण स्टेशन से 25 किमी की दूरी से भी इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं।

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल’ 2023 से मार्च’ 2024 तक कुल अनारक्षित टिकटों की बूकिंग में 13 प्रतिशत से भी अधिक यात्रा टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS on Mobile app) के माध्यम से खरीदे गए, जिसमें लगभग 67 लाख से भी अधिक रेल यात्रियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS on Mobile app) के द्वारा अनारक्षित टिकट की खरीदी कर यात्रा की।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि त्वरित घर बैठे आसानी से इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठावें।

यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने के तरीके –
• गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
• लॉगिन आई.डी. मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
• टिकटों के प्रकार का चयन करें । (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
• टिकट के भुगतान हेतु R-Wallet का उपयोग करें। R-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है ।
• R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है ।

हमारे देश में भारतीय रेल को सस्ता, सुगम, सुरक्षित, एवं आरामदायक यात्रा के लिए पहचान मिला है । रेल यात्रियों के द्वारा परिवहन के साधन के रूप में भारतीय रेल पर सर्वाधिक विश्वास और भरोसा है और इस विश्वास को रेल द्वारा भी पर्याप्त सम्मान दी जाती है । यात्रियों द्वारा जताये गए इस विश्वास पर रेलवे कई दशको से खरा उतर रही है । नवीन तकनीको को निरंतर अपना कर भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की हर सुख सुविधा का ख्याल रखती आ रही है । यही कारण है कि भारतीय रेलवे को आज देश की जीवन रेखा कहा जाता है।

यात्री सुविधाओं में डिजिटलीकरण का समावेश हमेशा से रेलवे का लक्ष्य रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करती है कि वे यात्रा टिकटों की खरीदी के लिए इन सुविधाओं का उपयोग कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button