छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीजापुर में तैनात बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के विस्फोटक खोजी श्वान सोना ने जीता रजत पदक, एसपी ने दी बधाई

68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से भाग लेते हुए जिला बीजापुर में तैनात बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के विस्फोटक खोजी श्वान सोना ने जीता रजत पदक…

 

बीजापुर। 68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में सारे राज्यों के पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों में तैनात विस्फोटक खोजी श्वानों के बीच दिनांक 10 फरवरी से 15 फरवरी तक रांची, झारखण्ड में (Explosive DOG Events) में विभिन्न प्रतियोगिता हुई।

बीजापुर बीडीएस में तैनात Sniffer डॉग सोना ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति झारखण्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक से खोजी श्वान सोना को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा इस सफलता के लिए डॉग हैंडलर आरक्षक/21 सोमन कुमार रिगरी को बधाई देकर पुरूस्कृत किया गया।

Sniffer Dog सोना एक बहुत ही शार्प और अनुभवी डॉग है, जो विगत 01 वर्ष से जिले में तैनात होकर बीडीएस टीम के साथ IED ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button