दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बी.एड. प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 नवंबर तक, बीएम कॉलेज दुर्ग कई वर्षों से दे रहा शत प्रतिशत रिजल्ट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त बी.एड. कॉलेजो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि दिनांक 16/11/25, दिन रविवार को शाम 5 बजे तक है।
बी.एम. कॉलेज, गोकुल नगर, पुलगांव, दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसके अंतर्गत बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए एवं बी.एड. कोर्स संचालित होता है।

बी.एड. प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग दिनांक 14/11/25 से शुरू होकर अंतिम तिथि 16/11/25, दिन रविवार को शाम 5 बजे तक है। बी.एड. में प्रवेश की प्रक्रिया एससीईआरटी रायपुर के द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से होगी।

बी.एड. में प्रवेश हेतु कॉलेज कोड 114336 है, संस्था का विगत वर्षों का रिजल्ट 100% रहा है, बी.एम. कॉलेज की स्थापना वर्ष 2008 में हुई है। संस्था में आरक्षित वर्ग हेतु छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। बी.एम. प्राइवेट आई.टी.आई. गोकुल नगर, पुलगांव, दुर्ग, एनसीवीटी दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है।

जिसके अंतर्गत ट्रेड – कोपा (कंप्यूटर), इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट एवं स्टेनो हिंदी कोर्स संचालित होता है।

आईं.टी.आई. वर्ष 2023-24 के परीक्षा परिणाम में ट्रेड स्टेनो हिंदी एवं फायर टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किए है जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया है। विद्यार्थी सुविधा अनुसार फीस किस्तों में भी दे सकते हैं। यह जानकारी संस्था के प्राचार्य ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button