दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग सांसद विजय बघेल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, दी बधाई

भिलाई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा एक कदम आगे बढ़ाते हुए घोषणा पत्र बनाने की समिति का चयन कर लिया है। शनिवार को छग भाजपा ने घोषणा पत्र का संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल को बनाया है साथ ही सह संयोजक के रूप में रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा को नियुक्त किया है जबकि दीपक साहू को सदस्य बनाया गया है।

31 सदस्यीय इस समिति में 29 लोगो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सांसद विजय बघेल को बड़ी और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही उनके निवास पर कार्यकर्ताओ, समर्थको और शुभचिंतक पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।

ऐसा माना जा रहा है की इस बार भाजपा घोषणा पत्र में स्थानीय लोगो की भावनाओ को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र बनाएगी जिसका फायदा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक बनाएं जानें पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चन्द्राकार, सांसद प्रतिनिधि विपिन चन्द्राकार, पोषण वर्मा, वरुण यादव प्रदेश प्रचार प्रमुख अकाश ठाकुर, रूपेन्द्र यादव, अजय साहू, महेंद्र साहू, रितेश शर्मा, आकाश वर्मा, खिलावन देवांगन, अभिषेक शर्मा आदि ने सांसद विजय बघेल से भेट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button