छत्तीसगढ़फीचर्ड

बोरसी में जुआ खेलते 07 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: नगद 45 हजार रूपये, 06 नग मोबाइल और 06 मोटर सायकल बरामद

बोरसी में जुआ खेलने वाले 7 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में मिली सफलता सायबर टीम/थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही…आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 45020/रूपये, 06 नग मोबाइल, 52 पत्ती तास एवं घटना स्थल से 06 मोटर सायकल को किया बरामद…

 

जांजगीर चांपा। विवेक शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 31.03.25 को मुखबिर सूचना मिला कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बोरसी मे कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर सायबर टीम/थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 7 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से जुमला कुल 45020/₹,- 06 नग मोबाइल, ताश पत्ती एवं घटना स्थल से 06 मोटर सायकल बरामद किया जाकर सभी जुवाड़ीयानो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

 

आरोपियों के नाम

01. मंगल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सेमरिया थाना पामगढ़
02. नीतीश टंडन उम्र 34 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़
03. परमेश्वर पाटले उम्र 36 साल निवासी नरीयरा थाना मुलमुला
04. ओम प्रकाश साहू उम्र 34 साल निवासी खपरी थाना मुलमुला
5. अखिल भार्गव उम्र 37 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
6. परदेशी राम चेलक उम्र 33 साल निवासी सेहराडीह थाना बलौदा बाजार
7. रति राम साहू उम्र 45 साल निवासी सेमरिया थाना पामगढ़

उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, आनंद सिंह सायबर सेल एवं थाना पामगढ़ से उप निरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, ASI रामदुलार साहू, दीपक कश्यप, रोहित साहू, यशवंत पाटले, टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button