दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोरसी रेलवे फाटक एवं जुनवानी फाटक स्थाई रूप से होगा बंद

भिलाई। रायपुर रेल मंडल दुर्ग- ताडोकी खंड में स्थित दुर्ग- मरोदा स्टेशनों के मध्य मानव सहित समपार क्र. DD-05 (बोरसी गेट) कि.मी. 871/2-3 एवं गुंडरदेही-लाटाबोर स्टेशनों के मध्य DD-40 (जुनवानी गेट),कि.मी. 911/6-7 पर स्थित है,जिन्हें रोड अंडर ब्रिज निर्माण के उपरांत स्थायी रूप में बंद कर दिया जाएगा।

अतः उक्त समपार फाटक DD-05 कों दिनांक: 25.11.25 एवं DD-40 कों दिनांक: 15.11.25 (मध्यरात्रि 24:00 बजे) से स्थायी रूप में बंद कर दिया जाएगा।

 

शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा, इस लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मण्डल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 13 से 23 नवम्बर, 2025 तक किया जा रहा है।
इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियाँ:-
01. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03. दिनांक 12, 13 एवं 19 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 14, 15 एवं 21नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ :-
05. दिनांक 18 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 20 नवम्बर, 2025 को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी।

06. दिनांक 19 नवम्बर, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 21 नवम्बर, 2025 को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button