दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा की जीत का उजाला कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ से अंधकार को समाप्त करेंगी- गजेन्द्र यादव

दुर्ग। भाजपा के दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम गंजपारा सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 26,27,28,29 में किया गया। जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम गणेश मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई वहां से कुआं चौक गली, स्वर्गीय मनोज साहू के निवास से होते हुए, टीकम साहू निवास पुनः कुआं चौक, यादव छात्रावास, वार्ड क्रमांक 29 पार्षद ओमप्रकाश सेन के निवास तक जनसंपर्क किया।

इसके बाद अयोध्या वाशी धर्मशाला गली, शिव मंदिर, सोनकर गली तालाब पार, वार्ड नंबर 27 पूर्व पार्षद नरेंद्र चंदेल के निवास से होते हुए, कंडरापारा ,लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने से गली क्रमांक एक दो एवं तीन, गोलू पांडे निवास से होते हुए, सुमित बाजार, श्याम नगर में रोड से होते हुए ,डॉक्टर ढिल्लन निवास से होते हुए ,राहुल पाटिल के निवास वहां से कंडरापारा वेदिका नर्सिंग होम ,वार्ड क्रमांक 26 झूलेलाल मंदिर में दर्शन, पश्चात साहू आटा चक्की होते मदन वढई निवास तक पश्चात गली क्रमांक 1,2 3 में भ्रमण के बाद संपन्न हुई।

जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के दौरान वार्ड में युवा महिलाओं और वरिष्ठ जनों ने स्वागत करते हुए अपना शुभ आशीष देने का वचन दिया साथ युवा वर्ग ने शहर में मूलभूत खेलकुद की सुविधाओं को अभाव को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क दौरा के अवसर पर गजेंद्र यादव ने कहा हमने देखा की लगातार हमारे दुर्ग शहर में खेलकूद की सुविधाओं अभाव है युवा वर्ग चाहता है कि हमारे शहर में इन सभी चीजों की आवश्यकता की पूर्ति हो बगल के विधानसभा क्षेत्र भिलाई में कई ऐसे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बने हैं और ऐसा नहीं कि हमारे दुर्ग शहर में भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की कमी है बस आवश्यकता है तो उन्हें प्रोत्साहन हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का संकलन करना पर दुर्ग शहर के विधायक और महापौर खेलकूद की जरूरी सुविधाओं के समायोजन को लेकर असफल रहे आखिर क्यों हमारा दुर्ग लगातार अपनी आवश्यकताओं को लेकर मुंह ताकता रहा अब वह दिन दूर नहीं कि ऐसे विधायक से निजात मिलेगी। आयोजित जनसंपर्क एवं दौरा में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button