दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा चरोदा मंडल ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, मिठाइयां बांटकर किया खुशी का इजहार

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा की केंद्रीय कार्यालय भिलाई तीन में छत्तीसगढ़ राज्य के 24वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। मिठाइयां बांटकर राज्योत्सव के अवसर पर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर छत्तीसगढ़ियों का सम्मान किया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है,और भाजपा ही छत्तीसगढ़ को सवारेगी।

इसलिए छत्तीसगढ़ में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर अटल जी के सपनों को साकार करे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम वर्मा,जिला मंत्री दिलीप पटेल, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता वर्मा,तोरण सोनी, पुखराज जैन, खिलावन देवांगन,राजेश यादव,संजय ठाकुर,मनीष साहू काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button