दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गरीब मजदूरों को फ्रंट लाइन वर्कर में रखने पर असंगठित कामगार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वैक्सीन संख्या कम होने की वजह से, सुव्यवस्था के उद्देश्य से सर्व वर्ग के मध्य आवश्यकता के आधार पर विभिन्न वर्गों विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जरूरत मंद व्यक्तियों मरीजों बुजुर्गों इत्यादि को ध्यान में रखकर प्राथमिकताएं तय कि,आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। इस निर्णय में जो गरीब मजदूर है। जिनका जीवन यापन रोजी के ऊपर निर्भर करता है। इसका बड़ा वर्ग जो कि अंत्योदय कार्ड धारी भी है। उनके वैक्सीनेशन के प्रतिशत में वृद्धि की गई है।

इसके अलावा जो फल विक्रेता ट्रक ड्राइवर रेहड़ीवाले असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग के मज़दूरों को भी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देते हुए फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी में स्थान गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए
छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कांग्रेस का पूरा परिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है। इस आदेश पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए। प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा जो-जो मांगे असंगठित वर्ग के मजदूरों के हित में वैक्सीनेशन के लिए पूर्व में सरकार से की गई थी। वे सभी मांगे इसमे पूर्ण हो गई। देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है। जहां पर जरूरतों के आधार पर वैक्सीनेशन में प्राथमिकताएं तय की गई है। इसमें सर्व वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजरंगी लाल सिंह, जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण असंगठित कामगार कांग्रेस ने जानकारी दी,की पत्रकारों के लिए वैक्सीनेशन में प्राथमिकता की मांग असंगठित कामगार कांग्रेस परिवार ने किया था। उन्हें भी फ्रंटलाइन वर्कर में रखकर सरकार ने वह मांग भी पूरी कि है।

Related Articles

Back to top button