छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP पुष्कर शर्मा ने गोलीकांड का किया खुलासा: मुख्य आरोपी को डैम के पास घेराबंदी कर पकड़ा, 01 नग पिस्टल व 17 नग बुलेट जप्त

गोली कांड का मुख्य फ़रार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…आरोपी को मिरौनी डैम के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया…आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल व 17 नग बुलेट जप्त…

 

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय अविनाश मिश्रा, एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न टीम गठित कर थाना सिटी कोतवाली के अप.क्रं- 75/2025 धारा- 296,191(2),191(3),190,109,103 (1) BNS व 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

प्रार्थी सलमान अंसारी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 13.02.2025 के रात्रि करीबन 9 बजे दुकान सूर्या बेकरी रानीसागर के बाहर प्लास्टिक जलाने की बात क़ो लेकर संध्या रेस्टोरेंट की मालकिन ललिता बघेल, गौरी बरेठ व अन्य के साथ आकर मुझे गंदी गंदी गली गलौच करने लगी और फिर वहां अपने अन्य साथियो क़ो बुला ली।

जिसमे एक व्यक्ति अपने बलेनो कार क्रमांक CG 14 MK 0727 से निकल कर अपने हाथ मे पिस्तौल रख कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ मे रखे पिस्तौल से मेरे साथी मुखलाल मांझी क़ो सीने मे गोली मार दिया जिससे वहां जमीन मे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पूर्व मे चार आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एक मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत घटना दिनांक से फरार था जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर अलग अलग संभावित दिशा मे भेजा गया एवं तकनीकी प्रयोग से आरोपी क़ो घेरा बंदी कर मिरौनी डेम के पास पकड़ कर अभिरक्षा मे लिया गया।

उसके पास से 01 नग पिस्टल और 17 नग बुलेट जप्त किया गया अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में जिला सारंगढ़ बिलाईगड़ पुलिस के समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button