खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत का बांग्लादेश और इंग्लैंड सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब-कब खेले जाएंगे मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव हुआ है. अब पहला टी20 मैच धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज के बाद तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन अब इस सीरीज में एक अहम बदलाव हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का नया शेड्यूल शेयर किया है।

बीसीसीआई ने बताया है कि भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का पहला मैच अब धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा. इसका आयोजन ग्वालियर में होगा. ग्वालियर में हाल ही में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाकर तैयार हुआ है. बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी बदलाव किया है।

दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाना था. लेकिन यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को अपग्रेड करने का काम चल रहा है. इसी वजह से पहला टी20 मैच ग्वालियर शिफ्ट कर दिया गया है. ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. यह इस शहर का नया स्टेडियम है. लिहाजा अब भारत-बांग्लादेश का पहला टी20 मैच यहीं खेला जाएगा।

भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में और दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच दिल्ली और तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड के शेड्यूल में भी हुआ बदलाव- भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज में भी बदलाव हुआ है. दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2025 में भारत दौरे पर आएगी. यहां उसे पांच टी20 और तीन वनडे मैचो की सीरीज खेलनी है. भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी और दूसरा 25 जनवरी को खेला जाना है. पहला मैच चेन्नई और दूसरा मैच कोलकाता में खेला जाना है. लेकिन अब दोनों की जगह बदल दी गई है. अब पहला मैच कोलकाता और दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button