खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से होगा शुरू: जानिए शेड्यूल, स्कॉव्ड और मैच टाइमिंग सहित पूरा डिटेल्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच 10 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. टी20 के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें आमने-सामने होगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे की शुरूआत 10 दिसंबर को टी20 मैच के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच 10 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 12 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का तीसरा टी20 14 दिसंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाना है. भारतीय समयनुसार मुकाबले 9.30 बजे शुरू होंगे।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों के बाद वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा. जबकि सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को खेला जाना है. इसके बाद 21 दिसंबर को पार्ल में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. पहला वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन सीरीज के आखिरी दोनों मैच भारतीय समयनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।

टी20 और वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाना है. पहला टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. जबकि दूसरा टेस्ट भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे. इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे. साथ ही फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी-अंग्रेजी समेत अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।

साउथ अफ्रीका के लिए भारत की टी20 टीम- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान , अर्शदीप सिंह, और दीपक चाहर।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम- एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी (पहला और दूसरा टी20I), डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन (पहला और दूसरा T20I), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी ( पहला और दूसरा टी20ई), एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाद विलियम्स।

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम- एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम- तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button