खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2- 0 से सीरीज पर किया कब्जा, तीसरा टी20 बारिश के कारण हुआ रद्द

भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही…

नईदिल्ली (ए)। भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. इस तरह भारतीय टीम ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया. दरअसल, भारत-आयरलैंड तीसरे टी20 मुकाबले दिन डबलिन में लगातार बारिश होती रही. जिसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया. इस तरह भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

लगातार बारिश के बाद रद्द करना पड़ा मैच…इस दौरान अंपायरों ने स्थानीय समयनुसार 5.45 मिनट पर ग्राउंड का निरीक्षण किया. जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला किया गया. दरअसल, भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अंपायरों ने तकरीबन 10.30 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया. इस तरह भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया।

भारत ने अपने नाम किया सीरीज…भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 18 अगस्त को खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने मेजबान आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से हराया था. जसप्रीत बुमराह की अगुावई वाली टीम इंडिया को 2 रनों से जीत मिली थी. वहीं, दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 20 अगस्त को खेला गया।

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मेजबान आयरलैंड को 33 रनों से हराया. इस तरह 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने आयरलैंड को हराया. जबकि तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button