खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने तोड़ दिया टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड, पेरिस में ज्यादा मेडल जीतकर रचा इतिहास

अब तक भारतीय खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक में 21 मेडल जीत चुके हैं. जिसमें 3 गोल्ड मेडल के अलावा 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक भारतीय खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक में 20 मेडल जीत चुके हैं. जिसमें 3 गोल्ड मेडल के अलावा 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. वहीं, भारत मेडल टेली में 19वें नंबर पर काबिज हो गया है. इससे पहले पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों का बेस्ट परफॉर्मेंस 19 मेडल थे. टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के पैरा एथलीटों ने 19 मेडल जीते. लेकिन अब भारत ने पैरालंपिक में अपने बेस्ट परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में रिकॉर्ड 19 मेडल जीते थे. यह पैरालंपिक गेम्स में भारत का बेस्ट परफॉर्मेंस था. टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 5 गोल्ड मेडल के अलावा 8 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

अब तक पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए सुमित, नितेश कुमार और अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है. जबकि सुहास एलवाई, टी. मुरूगेसन, योगेश कथुनिया और मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है. इसके अलावा मनीषा रामदास, निथ्या श्री सुमांथे सिवन, मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, रूबिना फ्रांसिस और निशाष कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जामाया है।

वहीं, इस वक्त चीन का दबदबा कायम है. चीन मेडल टैली में टॉप पर काबिज है. पहले नंबर पर काबिज चीन और दूसरे नंबर पर काबिज ग्रेट ब्रिटेन के बीच 22 गोल्ड मेडल का फासला है. अब तक चीन ने 53 गोल्ड मेडल के अलावा 40 सिल्वर मेडल और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. ग्रेट ब्रिटेन ने 31 गोल्ड मेडल समेत 18 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।

संयुक्त राज्य अमेरिका 20 गोल्ड मेडल के अलावा 22 सिल्वर मेडल और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. ब्राजील ने 14 गोल्ड मेडल समेत 11 सिल्वर मेडल और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इस तरह मेडल टेली के टॉप-4 देशों में चीन, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील का नाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button