खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने 72 साल का इतिहास बदल: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचने के करीब, 100 मेडल हुए कंफर्म

भारत एशियन गेम्स में 72 साल पुराने इतिहास को बदलने जा रहा है. भारत अभी तक 95 मेडल जीत चुका है और 100 मेडल पक्के कर चुका है. आइए हम आपको पूरी जानकारी देते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत विभिन्न खेल के क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है. इसी का प्रमाण है कि भारत एशियन गेम्स में 72 साल पुराना इतिहास बदलने जा रहा है. इस बार के एशियन गेम्स भारत के 100 मेडल पक्के हो गए हैं, और ऐसे पिछले कई दशकों से नहीं हुआ था. इस बार के एशियन गेम्स में भारत ने 13वें दिन तक 95 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, और अलग-अलग इवेंट्स में भारत के कम से कम 9 अतिरिक्त मेडल भी कंफर्म हो चुके हैं. इसका अर्थ है कि भारत इस बार 100 से ज्यादा मेडल जीतने वाला है, जो कि एक नया कीर्तिमान होगा।

भारत के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स ने लगातार 13वें दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. भारत ने अभी तक कुल 95 मेडल जीते हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्राउंज मेडल शामिल हैं. शुक्रवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस जीत के साथ भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इसके अलावा भारत ने महिला कबड्डी सेमीफाइनल में नेपाल पर शानदार जीत हासिल की. भारतीय महिलाओं ने 61-17 से सीधी जीत हासिल की, जिससे उन्हें फाइनल में जगह मिल गई. इस वजह से भारत का महिला कबड्डी में भी एक मेडल पक्का हो गया है. इस तरह से भारत के तीरंदाज़ी में तीन, कबड्डी में दो, क्रिकेट में एक और बैडमिंटन में भी एक मेडल पक्के हो गए हैं।

भारत के पुरुष क्रिकेट की बात करें तो भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब वहां उनका मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा. इस वजह से पुरुष क्रिकेट में भी भारत का एक मेडल तो पक्का हो ही गया है, वहीं अगर ऋतुराज गायकवाड़ की नेतृत्व वाली टीम अफगानिस्तान को फाइनल में हरा देती है तो भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल जाएगा. बता दें कि महिला क्रिकेट में भारत ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पहले ही स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button