Uncategorised

अवैध गांजा के 7 नग हरे पत्तीदार पौधा से 8500 ₹ का 2 Kg से अधिक का गांजा जप्त…

बेमेतरा। समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत चौकी देवकर पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कुम्हीगुडा के रहने वाले कार्तिक राम नेताम अपने घर आंगन के सामने अवैध रूप से गांजा का पौधा बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से बिक्री करने हेतु उगाया है कि सूचना पर चौकी देवकर स्टाफ एवं गवाहो के साथ मौके में पहुच कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी कार्तिक राम नेताम पिता स्व.श्रीराम सिंह नेताम उम्र 58 साल साकिन कुम्हीगुडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा का 07 नग छोटा, बडा पौधा हरे पत्तीदार 02 किलो 390 ग्राम किमती करीबन 8.500/- रूपये को 20 (क) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया ।
उक्त कार्यवाही में चौकी देवकर प्रभारी उप. निरीक्षक बी.आर. ठाकुर, प्र. आर. गौकरण वर्मा, आरक्षक येमन बघेल, मुकेश पाल, संतोष धीवर, दिनेश नेताम एवं अन्य चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button