दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र और एन.बी.सी.सी. इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर, बीएसपी को सिविल कार्यों में मिलेगा लाभ

भिलाई इस्पात संयंत्र और एन.बी.सी.सी. इंडिया लिमिटेड ने तीन वर्ष की अवधि के लिए एक एमओयू साइन किया है। जिसके अंतर्गत एन.बी.सी.सी. इंडिया लिमिटेड, भिलाई टाउनशीप एवं भिलाई माइंस में भावी इन्फ्रास्ट्रक्चर संबधित परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंसी एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट सेवायें देगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार की उपस्थिति में दोनो पक्षों ने एमओयू पर साइन किया। भिलाई इस्पात संयंत्र की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) जे वाय सपकाले एवं एन.बी.सी.सी. इंडिया की तरफ से महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी) राकेश नारायण सिन्हा ने हस्ताक्षर किये।

इस एमओयू के तहत एन.बी.सी.सी. विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य जैसे भिलाई टाउनशीप की पानी टंकियों का निर्माण, कम्पोजिट, सड़क निर्माण टाउनशीप के क्वार्टरों की मरम्मत एवं गैर आवासीय भवनों का रखरखाव व खेल सुविधओं के पुनर्निर्माण में सेवायें प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र से महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) वी के शर्मा, महाप्रबंधक प्रभारी (विधि) संतोख सिहं बैंस, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विष्णु पाठक एवं एन.बी.सी.सी. के तरफ से अतिरिक्त महाप्रबंधक पारितोष गोयल उपस्थित थे।

इसके अलावा एन.बी.सी.सी. टाउनशीप के आवासों की छतों में सीपेज रोकने एवं क्रिटिकल रिपेयर के कार्यो में सहयोग करेगा। इस एमओयू साइन होने से भिलाई इस्पात संयंत्र को सिविल कार्यो में एन.बी.सी.सी. की विशेषता का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि एन.बी.सी.सी. लिमिटेड एक नवरत्न केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यम है, जो कि देश में सिविल निर्माण, गुणवत्ता के मानकों को पूरा करने एवं समय पर कार्य करने में सक्षम है। इस एमओयू साइन होने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर-4, सेक्टर-1 एवं सेक्टर-5 की पानी टंकीयों के निर्माण का कार्य एन.बी.सी.सी. को दे दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button