दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“हुनर-अप भारत” थिएटर फ़ेस्ट 2023 का हुआ सफल आयोजन, बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए सांसद विजय बघेल

भिलाई। मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद विजय बघेल, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, शक्ति चक्रवर्ती, विभास उपाध्याय, जय प्रकाश नायर, राजश्री देवघरे, संदीप मल्लिक, देवेंद्र घोष, संतोष झांझी, देबरॉय चौधरी, मणिमय मुखर्जी, श्रवण कुमार, सुरेश गोंडाले, बबलू विश्वास, मनोज खन्ना, गुलाम हैदर मंसूरी, दीपेंद्र हलदर, यश ओबेरॉय, के आतिथ्य में थियेटर फ़ेस्ट के कलाकारो ने शनिवार को एसएनजी स्कूल ऑडिटोरियम सेक्टर-4 भिलाई में अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।

यह थियेटर फ़ेस्ट सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की एमडी डॉ संगीता शाह के द्वारा शुरू किये गये अभियान “हुनर-अप भारत”, मीडिया पार्टनर कॉइन मीडिया एवं “सत्य नाट्य संस्था” का आयोजन था।

“थिएटर फैस्ट “थिएटर की कला को पुनर्जीवित करने की एक पहल था जिसमें सभी कलाकृत सदस्यों के लिए निशुल्क प्रवेश था। देवेंद्र घोष निर्देशित नाट्य ‘पुरुष”, श्वेता यादव निर्देशित नाट्य ‘अग्नि और बरखा’ का शानदार मंचन किया गया।नृत्य,गायन का प्रदर्शन भी किया गया उपस्थित सभी दर्शकों ने कार्यक्रम और कलाकारों का ज़बरदस्त उत्साहवर्धन किया।

सांसद विजय बघेल ने “सुख के सब साथी दुख में ना कोय” गीत गा कर शमा बांध दिया। डॉ॰संगीता शाह ने कलाकारों को स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र और पुष्प गुच्छ दे कर उनका सम्मान किया और कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

मुख्य कलाकारों में राजश्री देवघरे, देवेंद्र घोष, श्रीकांत तिवारी, दीक्षा वैष्णव, श्वेता यादव, रविंद्र जगबंधु, हिमांशु साहू, कुलदीप साहू, प्रसाद अगलावे, सुजीत यादव, श्रेया जायेश, डॉली शाह, रानी लहरे, लाव्या जगवानी ने अपने शानदार और प्रभावी अभिनय से सबका मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button