दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में उल्टी दस्त से 18 लोग पीड़ित, चार अस्पताल में भर्ती, तीन हुए डिसचार्ज

भिलाई 03। आर्दश नगर चरोदा वार्ड 23 में उल्टी-दस्त की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ओर नगर निगम भिलाई चरोदा ने घर-घर सर्वेक्षण कराया 18 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त हुई मिली जानकारी के अनुसार 4 लोग अभी भी भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं वहीं तीन लोगों का डिस्चार्ज हो चुके हैं।

जैसे सूचना प्राप्त हुई स्वास्थ्य विभाग ओर नगर निगम चरोदा भिलाई 3 की संयुक्त टीम ने डोर टू डोर सर्वेक्षण कार्य कराया उल्टी दस्त के मरीजों को ओ आर एस व जिंक टेबलेट ओर मैटोजिल टेबलेट वितरण कराया लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा पानी उबालकर ठंडा करके पीने ओर ताजा भोजन करने की सलाह दी गई।

वहीं स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी समुदाय में दिया गया खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना ओर शौच के बाद साबुन से हाथ धोना बताया गया घरो के आस पास साफ सफाई रखने के लिए निर्देश दिए गए।

विभिन्न 6 घरो का पानी जांच हेतु सैम्पल लेकर भेजने की जानकारी मिली है चार लोग जो भर्ती हैं उसमें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 तथा दो साई ज्योति अस्पताल तथा एक ज्योति अस्पताल चरोदा में भर्ती हैं बताया जा रहा कि इनकी स्थिति वर्तमान में ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button