दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरौदा निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भिलाई 3। नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के सबसे पुराने विद्यालय स्वामी आत्मानंद जनता विद्यालय में एक वृहद ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जारी है।

जिसका परीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर ने संबंधित उप अभियंता मुकेश रात्रे से वही स्थल पर निर्माण संबंधी जानकारी प्राप्त की।

उप अभियंता श्री रात्रे द्वारा निर्माण कार्य की गति-प्रगति तथा कार्य में लगे कर्मचारियों के विषय में निगम आयुक्त को अवगत कराया।

कार्य की धीमी गति पर रोष प्रकट करते हुये कमिश्नर श्री राजपूत के द्वारा निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि को चेताया साथ ही कार्य में इस्तेमाल की जाने वाले बिल्डिंग मटेरियल की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने निर्देश प्रदान किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button