दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई टाउनशिप की सात ओवर हेड आरसीसी पानी टंकियों के संधारण कार्य का हुआ शुभारंभ

 

भिलाई टाउनशिप स्थित बीएसपी की सात पानी टंकियों के संधारण कार्य का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार द्वारा, सेक्टर 6 स्थित पानी टंकी परिसर में नारियल फोड़कर किया गया। संधारण कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सार्वजानिक क्षेत्र की ईकाई, एनबीसीसी को दी गई है। इस संधारण कार्य के अंतर्गत सेक्टर 6 की चार पानी टंकी व खुर्सीपार क्षेत्र की तीन पानी टंकी का संधारण कार्य शामिल है।

इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) जे वाय सपकाले, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) विजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (ईडी पी एंड ए सचिवालय) एच शेखर, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विष्णु कुमार पाठक व महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) के के यादव, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एनबीसीसी) परितोष गोयल, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) राघवेन्द्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) अनिल सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) सरोज झा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) पी एल साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विनोद भोंडेकर, उप प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) मनोज सिंह सहित नगर सेवाएं विभाग के विभिन्न सेक्शन के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सार्वजानिक क्षेत्र की इकाई एनबीसीसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निर्माण हेतु एक विश्वसनीय एवं अनुभवी कंपनी है। भिलाई इस्पात संयंत्र और एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने तीन वर्ष की अवधि के लिए एक एमओयू साइन किया है।

जिसके अंतर्गत, एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड, भिलाई टाउनशिप एवं माइंस क्षेत्र में भावी इन्फ्रास्ट्रक्चर संबधित परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंसी एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट सेवायें प्रदान कर रहा है। जिसमें भिलाई टाउनशिप की पानी टंकियों का निर्माण एवं संधारण कार्य, कम्पोजिट बिल्डिंग, सड़क निर्माण, टाउनशिप के क्वार्टरों की मरम्मत एवं गैर आवासीय भवनों का रखरखाव व खेल सुविधाओं के पुनर्निर्माण में सेवायें प्रदान करना आदि शामिल है।

इस कंपनी को अभी टाउनशिप में बड़े निर्माण कार्य जैसे 4 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकीयों का निर्माण तथा 7 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकियों के संधारण का कार्य दिया गया है। कंपनी ने नई पानी टंकियों का निर्माण कार्य जनवरी माह से प्रारंभ कर दिया है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर टाउनशिप के रहवासियों के मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button