दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने वार्ड 49 और 41 में निकाली विश्वास यात्रा, बड़े बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

भिलाई। ​भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा कर रहे हैं। आज देवेंद्र यादव ने सुबह 8 बजे से वार्ड 49 खुर्सीपार सुभाष नगर में विश्वास यात्रा निकाली। इसके बाद वे दोपहर के बाद छावनी वार्ड 41 पहुंचे। यहाँ भी यात्रा निकाले। दोनों ही जगह पर श्री यादव के विश्वास यात्रा को बच्चे, बड़े, बुजुर्ग और युवा साथियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिला।

यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और बड़े बुजुर्ग शामिल हुए। श्री यादव को अपने वार्ड में देख कर जनता में एक अलग ही उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री यादव को देख लोग उनसे मिलने हाथ मिलाने के लिए बेताब रहे। बारी-बारी से श्री यादव लोगों के घर घर तक पहुंचे। उनसे मिले, बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। लोगों ने भी श्री यादव को दिल से जीत का आशीर्वाद दिया।

कांग्रेस का झंडा लेकर हजारों की संख्या में देवेंद्र यादव की यात्रा से जुड़ते गए और कदम से कदम मिलाकर ​जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गए। श्री यादव भी लगातार लोगों से मिल रहे। आज भी श्री यादव हर घर जाकर लोगों से मिले। बड़े बुजुर्गों माताओं और बहनों को प्रमाण कर आशीर्वाद लिया। जनता ने भी उन्हें खूब प्रेम और आशीर्वाद और पूरा समर्थन दिया। यात्रा में कई जगह पर श्री यादव का सम्मान हुआ।

लोगों ने आरती उतारी, विजय तिलक लगाए, फूल बरसाए।। यात्रा के दौरान वार्ड के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन भी हुआ। श्री यादव ने संकट मोचन की पूजा अर्चना कर प्रमाण किया। श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर भिलाई की जनता की खुशहाली, समृद्धि, सुख शांति की दुआ मांगी। यात्रा में शामिल लोगों ने भी बाबा के दरबार में मत्था टेका और अपने बेटे, भाई देवेंद्र यादव की जीत की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button