दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने बीएसपी के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

भिलाई। नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सेक्टर के पार्षदगण द्वारा शिकायत की गई थी। बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे पीने का पानी निर्धारित मानक के अनुरूप घरों में सप्लाई नहीं हो रहा है। इसी के परिपेक्ष में आयुक्त ध्रुव ने नगर निगम भिलाई के फिल्टर प्लांट के टीम को साथ लेकर के बीएसपी के फिल्टर प्लांट मरोदा में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जाकर सप्लाई की प्रणाली पानी साफ करने हेतु उपयोग किए जाने रसायन को चेक करवाया, पानी के सैंपल की जांच की गई।

वहां के रजिस्टर एवं पानी साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाली रसायन की मात्रा आदि का परीक्षण किया गया। पानी का सैंपल लिया गया। वहां फिल्टर प्लांट के अंदर पानी मानक के अनुरूप सही पाया गया। उसके पश्चात पूरी टीम सेक्टर 4 डिसटीब्यूशन सेंटर पहुंची। वहां पर भी पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। वहां पर सप्लाई किया जारहा पानी का सैंपल लिया गया।

उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया, वास्तविक जानकारी रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगी। बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ऐसी संभावना बन रही है, कि पाइपलाइन में या जॉइंट के समय कहीं पर लीकेज हो जिसके कारण पानी मानक के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जगह-जगह जाकर घरों में पानी का सैंपल लिया जा रहा है। उसे लैब में जांच करने के लिए भेजा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, श्री भार्गव, अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे हैं पीने के पानी के गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button