दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त सुरुचि सिंह ने ली समीक्षा बैठक: स्ट्रीट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौधारोपण पर विशेष जोर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह द्वारा निगम सभागार कक्ष में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

शहर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया है कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत के आगामी टेंडर (निविदाएं) अब सीधे जोन स्तर से किए जाएं, ताकि कार्य में सुगमता के साथ शिकायतों का स्थानीय स्तर पर तेजी से निपटारा हो सके।

गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) के कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य से आने वाले समय में पेयजल की समस्या नहीं होगी । निगम आयुक्त सभी शहर वासियों से आग्रह किए हैं कि सभी अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करें, जिससे संपूर्ण शहर में जल स्तर सही हो सके।

भिलाई को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण (प्लांटेशन) करने और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपायों (ट्री-गार्ड आदि) पर विशेष चर्चा की गई। ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का समय सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, निगम के बकाया बिजली बिलों के भुगतान और बिजली खपत को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा हुई। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए निगम के सभी विभागों को शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

“नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का समय सीमा में पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।”
आयुक्त
नगर पालिक निगम भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button