खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट्स और स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड को किया पार

भिलाई। वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति से कुछ ही दिन पहले, भिलाई इस्पात संयंत्र की अलग- अलग शॉप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। 27 मार्च 2023 को प्लांट की यूनिवर्सल रेल मिल और वायर रॉड मिल ने दैनिक उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।प्लांट के सिंटर प्लांट और स्टील मेल्टिंग शॉप 3 (एसएमएस 3) ने अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन को पार कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।

26 मार्च 2023 तक, प्लांट के सिंटर प्लांट 2 और 3 ने मिलकर चालू वित्त वर्ष (वित्तीयवर्ष) में 7.908 मिलियन टन सिंटर का संचयी सिंटर उत्पादन दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड किए गए 7.894 मिलियन टन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। गौरतलब है कि सिंटर प्लांट 3 ने 22 मार्च 2023 को ही 52,65,400 टन के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष के रिकॉर्ड को पार कर लिया था।

संयंत्र की मोडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप 3 (एसएमएस-3) ने भी पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड किए गए 2.72 एम टी (मिलियन टन) के अपने सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष के कच्चे इस्पात उत्पादन को पार कर लिया है। चालू वित्त वर्ष में 27 मार्च 2023 को ही 3.009 मिलियन टन का संचयी कच्चे इस्पात का उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है।

दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल बनाने वाली यूनिवर्सल रेल मिल ने 27 मार्च 2023 को 406 नग ब्लूम्स रोल करके दैनिक उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जो कि 4 मार्च 2023 को रोल किए 405 ब्लूम्स के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है।

प्लांट की वायर रॉड मिल ने भी प्रोफाइल प्लेन 6/6/5.5 में 1601 टन के उत्पादन के साथ एक नया दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है, जो 27 सितंबर 2021 को उसी प्रोफाइल में पिछले सर्वश्रेष्ठ 1573 टन को पार कर लिया है। एक दिन पहले, 24 मार्च 23 को वायर रॉड मिल ने 573 टन प्रोफाइल प्लेन 6/6/6 का उत्पादन करने के लिए 600 बिलेट रोल करके एक नया पाली रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो 8 जनवरी 2023 को उत्पादित 560 बिलेट के पिछले सर्वश्रेष्ठ पाली रिकॉर्ड और 535 टन के समान प्रोफाइल के रिकॉर्ड उत्पादन से अधिक है ।

25 मार्च 2023 को, बार एंड रॉड मिल ने 1801 बिलेट्स रोल करके 3750 टन टीएमटी 20 मिमी बार का उत्पादन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो 2 फरवरी 2023 को उत्पादित 1773 बिलेट्स और 3692 टन के समान प्रोफाइल के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है ।

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) अंजनी कुमार एवं संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट्स, एसएमएस 3, यूनिवर्सल रेल मिल, वायर रॉड मिल, बार एंड रॉड मिल और उनसे जुड़े विभागों की टीमों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button