दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भीषण गर्मी के पूर्व तालाबों को संरक्षित करने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे- आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत

भिलाई 3। भिलाई चरौदा निगम कमिश्नर दशरथ सिंह राजपूत द्वारा मंगलवार दिनांक 02 अप्रैल को भिलाई-03 के वार्ड क्रमांक-14 स्थित टप्पा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा ने निगम कमिश्नर श्री राजपूत को विषय से अवगत कराया गया।

उल्लेखनीय है कि भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में ग्रामीण तथा शहरी दोनो ही परिवेश समाहित है। ऐसे में सोमनी वार्ड-38, मोरिद वार्ड-39, गनियारी वार्ड-40, सिरसाकला वार्ड-36, सिरसा भाठा वार्ड-37,

देवबलोदा वार्ड-31,32,33 के  साथ हथखोज बस्ती वार्ड-02, अकलोरडीह वार्ड-03, जरवाय वार्ड-04, दादर वार्ड-05 तथा उमदा वार्ड-06 जैसे ग्रामीण वार्डो में 2 या 3 तालाब प्रत्येक वार्ड में पूर्व से स्थापित है।

इसके साथ ही भिलाई-03 शहरी क्षेत्र के भी कई वार्डो में छोटे और बडे तालाब पूर्व से विद्यमान है, जिनमें वर्षा का जल संग्रहित होता है। निगम प्रशासन द्वारा तालाबों के संरक्षण और सफाई सहित सौंदर्यीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा ने बताया कि निगम कमिश्नर श्री राजपूत से प्राप्त निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन तालाबों की सफाई का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button