छत्तीसगढ़फीचर्ड

भूमि को रजिस्ट्री कराकर किसी अन्य व्यक्ति का चेक प्रदान कर 73 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी प्रभुलाल साहू निवासी गुढ़ियारी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके एवं शंकरलाल साहू, शत्रुघन साहू, गणेशराम साहू एवं सुशीला बाई साहू के संयुक्त नाम पर ग्राम धनेली, प.ह.नं. 81, रानिमं. रायपुर, कांदूल जिला रायपुर में कुल 0.518 हेक्टेयर भूमि स्थित है।

जिसे अमित झा, पुरूषोत्तम पटले, उषा यादव, राजू खत्री, धन्नू बंजारे एवं अन्य के द्वारा बिक्री करने हेतु चुकता सौदा 1 करोड़ 95 लाख रूपये तय कर रजिस्ट्री कराकर विक्रय प्रतिफल की राशि 73 लाख रूपये को प्रदाय न कर जालसाजी पूर्वक किसी अन्य व्यक्ति के नाम का चेक प्रदान कर धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत किये।

जिस पर प्रार्थी प्रभुलाल साहू के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 378/2024 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120(बी), 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में 07 आरोपी अमित झा, उषा यादव, प्रमोद साहू उर्फ दादू, धन्नू बंजारे, पुरूषोत्तम पाटले, किशन जंघेल एवं राज वर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जाकर प्रकरण के अन्य आरोपी की खोजबीन की जा रही थी।

इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोनू खत्री के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी सोनू खत्री को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपी सोनू खत्री को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- राजू खत्री पिता लक्ष्मण खत्री पिता हरिराम खत्री उम्र 46 साल पता ग्राम उपरवारा, वार्ड नंबर 14, स्कुल के पास, थाना राखी जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button