घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 08 अक्टूबर: धनु राशि वालों आप जिसे घाटे का सौदा समझते हैं उसमें लाभ होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

आज 8 अक्टूबर दिन बुधवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा आज इस गोचर के दौरान अश्विन नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज बुध, मंगल और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। जबकि गुरु आज चंद्रमा से तीसरे भाव में संचार कर रहे हैं। और गुरु से शुक्र तीसरे भाव में और शुक्र से बुध एवं मंगल तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं जो एक दुर्लभ संयोग है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष-

मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, दूर दराज की यात्रा होगी, आर्थिक कार्यो में सावधानी रखें।

वृषभ-

घर में किसी अतिथि आमन होने से व्यस्तता रहेगी, अचानक किसी अनसोचे कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी।

मिथुन-

भावनाओं पर काबू रखें, नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा, सोचे हुये कार्यो में संदेह रह सकता है।

कर्क-

एक से अधिक कार्य शुरू करने का मन बनेगा, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, विवादास्पद मामलों को सुलझायें, पदोन्नति का योग है।

सिंह-

मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, व्यापार में सावधानी रखें, कोई नवीन सुखद समाचार मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा।

कन्या-

बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है, विवादास्पद कार्यो से दूर रहना हितकर रहेगा।

तुला-

सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, सूझबूझ से काम बनेगा,

वृश्चिक-

जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिवार में मतभेद हो सकता है, मानसिक संतुलन बनाये रखें, कामकाज के प्रति निष्ठा रहेगी।

धनु-

आप जिसे घाटे का सौदा समझते हैं, उसमें लाभ होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, कामकाज के प्रति सतर्क रहें।

मकर-

अधिकारियों की अनदेखी से नुकसान होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, संयम से कार्य करें।

कुम्भ-

कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, कोई मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी।

मीन-

अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button