दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यश ड्रीम रियल स्टेट चिटफंड कंपनी के 617 निवेशक राशि हेतु बैंक संबंधी दस्तावेज जमा करे

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय द्वारा विगत 06 फरवरी 2026 यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के 4,601 निवेशकों को (प्रथम बैच में) राशि का वितरण किया गया था। इस दौरान कुल 617 निवेशकों के बैंक संबंधी जानकारी गलत होने के कारण उनके बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण नहीं किया जा सका।

ऐसे निवेशक जिन्हें राशि हस्तांतरित नहीं की जा सकी उनकी सूची संलग्न कर दी गई है। सूची का अवलोकन निवेशक क्युआर कोड के माध्यम से कर सकते हैं। उक्त निवेशक कलेक्टर कार्यालय के चिटफंड शाखा (कक्ष क्र. 30) में संपर्क कर अपने बैंक संबंधी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा राशि वितरण की कार्यवाही की जा सके।

स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार विज्ञापित पदों में से स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों में से चयन किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों एवं संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट durg.gov.in पर देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button