छत्तीसगढ़फीचर्ड

भोरमदेव शक्कर कारखाना से 10 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, कबाड़ी पर भी कार्रवाई

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी पोंडी उप निरीक्षक विमल लवानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना से हुई बड़ी चोरी की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

दिनांक 30.05.2025 को प्रार्थी धनसिंह पिता बैसाखु सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.05.2025 की रात्रि को शक्कर कारखाना से दो नग हार्ड वाटर पंप (पीएसपी कंपनी) तथा एक नग मदर एंड प्लाट कंपनी का पानी पंप, कुल अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 117(2), 117(4), 117(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही अर्जुन राजपूत को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह चोरी उसने अपने साथी अजय टंडन (वर्तमान में फरार) के साथ मिलकर की थी। चोरी का एक पंप मुस्ताकुद्दीन खान उर्फ मन्ना कबाड़ी को 25 रुपये प्रति किलो की दर से 850 रुपये में बेचा गया था।

अर्जुन राजपूत की निशानदेही पर दो पंप (पीएसपी और मदर एंड प्लाट कंपनी) को गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी मुस्ताकुद्दीन खान उर्फ मन्ना कबाड़ी निवासी पोंडी को भी गिरफ्तार किया गया है। मुस्ताकुद्दीन खान की दुकान से करीब 1010 किलो अवैध लोहे का कबाड़ जब्त किया गया, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार आरोपी: 1. अर्जुन राजपूत पिता कालू राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी राम्हेपुर कला।
2. मुस्ताकुद्दीन खान उर्फ मन्ना कबाड़ी पिता अजबुद्दीन खान, निवासी पोंडी।

फरार आरोप की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना पोंडी से एएसआई संदीप चौबे एवं टीम एवं तकनीकी विश्लेषण टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चोरी करने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों दोनों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button