छत्तीसगढ़फीचर्ड

मछली चुराने के संदेह में आधी रात बुजुर्ग की हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने बताया कि वो रोजाना अपने खेत मे मछली का जाल बिछाता था, लेकिन रोज मछली सुबह जब लेने जाता था तो मछली जाल समेत गायब मिलता था…

 

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के पास सुबह एक बुजुर्ग का शव गाँव के ही एक खेत में मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दी।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ की।

जाँच में कटघोरा पुलिस ने चंद घण्टे में ग्राम तानाखार के एक युवक विजय बहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की। संदेही युवक ने बताया कि वो रोजाना अपने खेत मे मछली का जाल बिछाता था। लेकिन रोज मछली सुबह जब लेने जाता था तो मछली जाल समेत गायब मिलता था।

रोजाना यही होता था तो युवक बुधवार की रात लगभग 2 बजे अपने खेत के पास घात लगाए बैठा था। इसी दौरान बुजुर्ग लालजी पाटले उम्र 65 वर्ष चंदनपुर निवासी विजय बहादुर के खेत से गुजर रहा था तभी घात लगाए बैठा विजय बहादुर सिंह कंवर ने बुजुर्ग लालजी पाटले की लाठी छीनकर उसकी पिटाई कर दी और वहां से चला गया।

सुबह जब ग्रामीणों ने खेत के पास लालजी पाटले का शव खेत के पास देखा तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। कटघोरा पुलिस युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपी: विजयबहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तानाखार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button