छत्तीसगढ़फीचर्ड

महादेव बुक के ओटीपी सेंटर्स पर ACB की कार्यवाही: 1500 सिम एवं 50 मोबाईल जप्त, 1.50 करोड़ रुपए कराया होल्ड

रायपुर। महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा मामले के अंतर्गत एंटी करप्शन ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-06/ 2024, धारा 420, 467, 468, 471, 201, 120बी भा.द.वि. धारा 7, 7A) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018). धारा 4, 7, 8, 11 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 तथा धारा 4क सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथा संशोधित सार्वजनिक द्युत (म. प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) में विवेचना की जा रही है।

ब्यूरो को महादेव बुक के ओ.टी.पी. ग्रूप से जुडे हुए 03 सदस्यों को गिरफतार करने में सफलता मिली थी और गिरफ्तार तीनों सदस्यों को पुलिस रिमांड में लिया गया था। पूर्व में इनसे 100 से अधिक मोबाईल, लैपटॉप एवं 500 से अधिक सिम जप्त किये गये थे।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ब्यूरो से टीम रोहतास (बिहार) एवं भिलाई रवाना की गई थीं। आरोपियों के निशानदेह पर महादेव बुक से जुडे हुए 1500 से अधिक सिम कार्ड एवं 50 कीपेड मोबाईल और जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

अब तक जप्त सभी सिमकार्ड का डिटेल प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त सिमकार्ड में से सैकड़ों सिमकार्ड महादेव बुक एवं इससे संबंधित अन्य ऑनलाईन सट्टा प्लेटफार्म के प्रमोशनल नम्बर्स हैं जिस पर लोग सट्टा खेलने के लिये व्हाट्सएप में मैसेज करके आई.डी. प्राप्त करते हैं।

इन सभी नम्बर्स और इनसे जुड़े हुए व्हाट्सएप एकाउन्ट को ब्यूरो द्वारा बंद करवाया जा रहा है। साथ ही जप्त नम्बर्स में से बहुत सारे नम्बर महादेव बुक के अलग अलग पैनल के डिपॉंजिट/विड्रॉल ग्रूप और पैनल से भी जुडे हुए हैं। पैनल से जुड़े इन सभी नम्बर्स के व्हाट्सएप एकाउन्ट को ब्यूरो द्वारा डी-एक्टवेट कराया गया है।

इनमें प्राप्त बैंक एकाउन्ट को होल्ड कराने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक इनसे प्राप्त बैंक एकाउन्ट में लगभग 1.50 करोड रूपए ब्यूरो द्वारा होल्ड करवाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button