दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर और सभापति ने खेल परिसर एवं तरणताल को भिलाई-चरोदा की जनता को किया समर्पित

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के अंतर्गत सिरसा गेट के पास स्थित खेल परिसर एवं तरणताल का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार को महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर द्वारा किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य संतोषी विनोद निषाद, एम जानी, पार्षद अभिषेक वर्मा, डे साहब वर्मा, टिकेंद्र ठाकरे, आनंद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि वर्ष 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया गया था, कुछ कार्य बच गए थे, जो कार्य पूर्ण होने पर आज औपचारिक रूप से अब भिलाई चरोदा की जनता को समर्पित कर दिया गया है। कुछ टेक्निकल फॉल्ट के कारण तरणताल में दिक्कत थी उस सुधार की गुंजाइश करने के बाद अब आम जनता को समर्पित किया गया है।

नगर पालिक निगम द्वारा इसको संचालित कर पाना संभव नहीं है इसलिए सामान्य सभा और एमआईसी में रेट पर देने के लिए प्रस्ताव पारित किया हुआ है, उसी के आधार पर जो भी इच्छुक व्यक्ति है इसको ठेका पर लेना चाहते है, वो विधिवत ले सकते है। नगर निगम द्वारा संचालित करने में बहुत सी दिक्कतें होंगी, उसके बिजली का बिल का भुगतान करना होगा और भी बहुत सी असुविधाओं से बचने के लिए हम इसे एजेंसी को देने के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे।

सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में किया जा चुका था। यह बहुत ही अच्छी योजना है, यहां बच्चों को स्विमिंग सीखने की अच्छी जगह है। पहले लोग तालाब में जाया करते थे पर अब तालाब इतना गंदा हो गया है कि लोग वहां जाना छोड़ दिए है। हमारे भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के लोग स्विमिंग सीखेंगे यह बढ़िया सुविधा हुआ है। इसको हमलोग ठेका प्रणाली में देंगे ताकि लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिल सकेगी। हमारे चालीस वार्ड की जनता को इसका लाभ मिले, इसी लिए बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button