छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को मोटर साइकल में लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला को मोटर साइकिल में लिफ्ट देने के बहाने से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चांपा। आरोपी दिलीप रात्रे के द्वारा पीडिता को मोटर सायकल से लिफ्ट देने के बहाने इंदिरा उद्यान के सुनसान जगह मे ले जाकर दुष्कर्म किया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 64 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण के आरोपी आरोपी दिलीप रात्रे को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खांडेकर, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आरक्षक शेषनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: दिलीप रात्रे उम्र 25 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button