खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मारपीट और धार्मिक भावना को आहत करने वाला आरोपी पार्षद और उसका पुत्र गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 19.11.2023 को प्रार्थी सतपाल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर-10 भिलाई के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सेक्टर-10 भिलाई निवासी अभय सोनी एवं अमनदीप सोनी के द्वारा प्रार्थी से चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की गई थी साथ ही प्रार्थी की धार्मिक भावना को आहत करने की नियत से मारपीट करते समय उसकी पगड़ी भी खोल दी गई थी।

पुलिस के द्वारा प्रार्थी के रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294, 295ए, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पाए जाने से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था की घटना के बाद से लगातार प्रार्थी सतपाल सिंह को प्रकरण की विवेचना के अनुक्रम में अपना कथन देने हेतु तलब किया जा रहा था परन्तु प्रार्थी कथन देने हेतु उपस्थित नही आ रहा था इस संबंध में प्रार्थी को नोटिस भेजी गई थी।

दिनांक 22.11.2023 की शाम प्रार्थी सतपाल सिंह थाना उपस्थित आकर अपना कथन दिए विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा गवाहों के कथन एवं अन्य साक्षी संकलन उपरांत आरोपीगण का पता तलाश किया जा रहा था जो दिनांक 24.11.2023 को प्रातः ही पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपी अभय सोनी एवं उनके पुत्र अमनदीप सोनी को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर विधि संगत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

अप. क्र.-572/2023
धारा- 294, 295ए, 323, 506, 34 भादवि
आरोपी- (1) अभय सोनी पिता स्व. एस.पी. सोनी उम्र 64 साल।
(2) अमनदीप सोनी पिता अभय सोनी उम्र 25 साल साकिनान- सेक्टर-10 सड़क 17 क्वार्टर-7-बी भिलाई जिला-दुर्ग।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button