खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर वूमेन्स प्रीमियर लीग का पहला सीजन अपने नाम किया, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन रही यस्तिका भाटिया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला महिला आईपीएल जीत लिया है. आइए हम आपको बताते हैं कि किसे कौनसा अवॉर्ड मिला और चैंपियन टीम को कितनी रुपये का प्राइज मनी मिला…

मुंबई (ए)। वूमेन्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया. इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 7 विकेट से हराकर महिला आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम कर लिया. पहले महिला आईपीएल के खत्म होने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल है कि जीतने वाली टीम की प्राइज मनी कितनी है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए हम आपको विनर, रनर-अप की प्राइज मनी के साथ-साथ इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी बताते हैं।

महिला आईपीएल की प्राइज मनी

वूमेन्स प्रीमियर लीग 2023 को जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं, फाइनल मैच में हारने वाली यानी रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपये की प्राइम मनी दी जाएगी. इनके अलावा एलिमिनेटर में हारकर बाहर होने वाली टीम यूपी वॉरियर्स को भी 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे और पांचवे स्थान पर रहने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स की टीम को कुछ नहीं मिलेगा. 

किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच – राधा यादव, दिल्ली कैपिटल्स, ट्रॉफी और 1 लाख रुपये

प्लेयर ऑफ द मैच – नेट सीवर-ब्रंट, मुंबई इंडियंस, ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये

पॉवरफुल स्ट्राइक ऑफ द सीजन – सोफी डिवाइन, आरसीबी, ट्रॉफी और 5 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – यस्तिका भाटिया – ट्रॉफी और 5 लाख रुपये

फेयरप्ले अवॉर्ड – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स 

कैच ऑफ द सीजन – हरमनप्रीत कौर, मुंबई इंडियंस, ट्रॉफी और 5 लाख रुपये।

सबसे ज्यादा विकेट, पर्पल कैप – हेली मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस – ट्रॉफी और 5 लाख रुपये

सबसे ज्यादा रन, ओरेंज कैप – मेग लैनिंग, दिल्ली कैपिटल्स – ट्रॉफी और 5 लाख रुपये

मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन – हेली मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस – ट्रॉफी और 5 लाख रुपये

कैसा रहा मैच का हाल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने उनके सारे प्लान्स पर पानी फेर दिया. एलिमिनेटर मैच में हैट्रिक विकेट लेने वाली इस्सी वोंग ने इस मैच के अपने पहले ओवर में ही दिल्ली के दो खतरनाक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और एलिस कैप्सी को पवेलियन भेज दिया।

उसके बाद 35 रन के स्कोर पर जेमिमा रॉड्रिग्स भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह से दिल्ली पर लगातार दबाव बढ़ता रहा लेकिन अंत में शिखा पांडे ने 17 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रनों तक पहुंचाया।

बल्लेबाजी में मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने पहले दो विकेट सिर्फ 23 रनों पर गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद नेट सीवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और उसके बाद एलिमिनेटर मैच की स्टार नेट सीवर-ब्रंट ने 55 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को वूमेन्स प्रीमियर लीग का पहला विजेता बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button