दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महापौर निर्मल कोसरे संग किसानों ने मनाया जश्न

भिलाई-3। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अहिवारा विधानसभा के ननकट्ठी में आयोजित एक कार्यक्रम का विडियो सोशल मीडिया में खासा सुर्खियां बटोर रहा है। भिलाई – चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में क्षेत्र के एक किसान का जोश और उत्साह देखते बना।

बर्थडे सॉन्ग पर इस किसान ने थिरकना शुरू किया तो माहौल में खुशनुमा रंग चढ़ गया। किसान का मनमोहक नृत्य देखकर महापौर निर्मल कोसरे सहित अन्य किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखर आई।

महापौर श्री कोसरे के साथ किसानों ने केक काटा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना करते उन्हें बधाई प्रेषित की। इस दौरान भिलाई – चरोदा नगर निगम सहित अहिवारा विधानसभा के अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। देखे वीडियो👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button