छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 31.71 करोड़ रुपए की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 31 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि अंतरण करेंगे। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित हो जाएगी।

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4228 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 31 जुलाई को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि मुंशी प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे, जिन्होंने आम आदमी के दुःख दर्द और संवेदनाओं का जीवंत वर्णन अपने साहित्य में किया है। उनके साहित्य में आम आदमी के दुःख, दर्द, गरीबी, बेबसी और छोटी-छोटी खुशियों को करीब से महसूस किया जा सकता है।

मुंशी प्रेमचंद जी ने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, सूदखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद पर अपनी लेखनी से तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया, जिससे उनका साहित्य जन-जन तक पहुंचा। श्री बघेल ने कहा कि प्रेमचंद जी प्रगतिशील विचारों का अमूल्य खजाना नई पीढ़ी के लिए विरासत में छोड़ गए है। उनका साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button